हर घर जल हर घर नल मिशन योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में पाइपलाइन बिछाई जाने के कारण क्षतिग्रस्त सड़कों को ठीक न कराए जाने के विरोध में सोमवार दोपहर 2:30 बजे ग्राम प्रधानों ने नई दृष्टि नवयुग ग्राम प्रधान संगठन के बैनर तले, अध्यक्ष संजय वालिया के नेतृत्व में जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया।