तांतनगर: तांतनगर,=तांतनगर ओ पी क्षेत्र के खड़ियासिंदरी मे उत्पाद विभाग टीम ने छापामारी कर 700किलो जावा महुआ, 20लीटर अवैध शराब जब्त
उत्पाद अधीक्षक पक्षिमी सिंहभूम के निर्देश पर उत्पाद टीम ने खड़िया सिंदरी मे छापामार कर 700किलो जावा महुआ 20लीटर अवैध देशी शराब बरामद कर भट्ठीयो को तोड़ कर नष्ट किया, साथ ही यशोदा टॉकीज के पास के अनुज्ञप्ति शराब दुकान मे औचक निरिक्षण कर तय दाम मे ही शराब बेचने का निर्देश दिया गया, खड़ियासिंदरी मे भट्टी संचालको के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के धाराओं मे मामला दर्ज किया