रामसनेही घाट: लखनऊ- अयोध्या हाईवे पर दूल्हादेपुर मोड़ के पास सड़क किनारे खड़ी रोडवेज बस में ट्रक ने मारी टक्कर, तीन लोग हुए घायल
लखनऊ अयोध्या हाईवे पर दूल्हादेपुर मोड़ के पास बृहस्पतिवार की रात सड़क किनारे खड़ी रोडवेज बस में ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से बस का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। ड्राइवर सहित तीन लोग घायल हो गए।ड्राइवर को गंभीर चोटें आई है जिला अस्पताल रेफर किया गया है। अन्य दो का इलाज सीएचसी रामसनेहीघाट में चल रहा है।