जैतपुर थाना क्षेत्र के बिसर पट्टी गांव के पास एक बाइक सवार जो हरदी से अपने गांव लालगंज थाना क्षेत्र में जा रहा था इसी दौरान सरैया की ओर से आ रही एक ट्रक ने उसे कुचल दिया जिससे घटनास्थल पड़ी उसकी मौत हो गई। वहीं ट्रक के पीछे-पीछे आ रहे पारु विधायक शंकर प्रसाद यादव मौके पर पहुंच जैतपुर पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को जप्त कर लिया ।