लोहरदगा: कमाने जा रहे युवक पर हमला, सिर पर हथियार से वार कर पैसा और मोबाइल लूटा
लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में एक युवक पर अज्ञात अपराधियों द्वारा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है। घायल युवक की पहचान हावड़ा यादव के पुत्र सुकेश यादव के रूप में हुई है, जो सेन्हा थाना क्षेत्र के मुरकी तोरार गांव का निवासी बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार सुकेश यादव अपने गांव के ही एक दोस्त जितेंद्र उरांव के साथ घर से