कर्वी के चित्रकूट इंटर कॉलेज में आज सोमवार की सुबह 11:00 बजे स्वामी विवेकानंद जी की 163वीं जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी के जीवन परिचय से सभी को सीख लेना चाहिए। स्वामी विवेकानंद के विचार थे यही उनमें राष्ट्र के प्रति भाव थे सभी युवाओं को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।