नानपारा: शिवपुर में बीमारी से परेशान नाबालिक ने की आत्महत्या, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा
कोतवाली नानपारा अंतर्गत शिवपुर रोड स्थित ट्यूबवेल नंबर 5 नानपारा देहाती में एक नाबालिग लड़के ने बीमारी से तंग आकर आत्महत्या कर ली। यह घटना बुधवार को हुई, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की पहचान 17 वर्षीय हसनैन रज़ा पुत्र रुस्तम के रूप में हुई है। वह काफी समय से दिमागी बीमारी से पीड़ित था और उसका इलाज जारी था।