चंदौली: चंदौली के एकौनी गांव में LPG गैस संकट के बीच लोग टेंशन फ्री, 125 घरों में गोबर गैस पर बन रहा खाना
मिडिल ईस्ट में युद्ध से एलपीजी संकट के बीच चंदौली के नियामताबाद ब्लॉक के एकौनी गांव के 125 घर बेफिक्र हैं। यहां बीटेक पास चंद्रप्रकाश सिंह ने 200 गायों के गोबर से बायोगैस प्लांट लगाकर पाइपलाइन से गैस आपूर्ति शुरू की है। ग्रामीणों को सस्ता, सुगम और बेहतर ईंधन मिल रहा है, जिससे सिलेंडर की झंझट खत्म हो गई है।