बहराइच: टेपरी नरैनापुर में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की हुई मौत, पुलिस ने शव का करवाया पोस्टमार्टम
नानपारा थाना क्षेत्र अंतर्गत टेपरी नरैनापुर में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। जिसकी सूचना मिलते ही नानपारा पुलिस मौके पर पहुंच गई। और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव बहराइच भेज दिया। वहीं पुलिस द्वारा शव का पीएम कराया गया। और पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुड़ गई है। पुलिस ने रविवार को बताया कि मामले की जांच की जा रही है।