दमोह: खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम द्वारा दमोह शहर में फुटकर फेरी वाले दूध विक्रेताओं का किया गया औचक निरीक्षण
Damoh, Damoh | Feb 27, 2024 खाद्य सुरक्षा अधिकारी माधवी बुधौलिया ने दमोह शहर में निरीक्षण कार्यवाही करते हुए फुटकर एवं फेरी वाले दूध विक्रेताओं द्वारा बेचे जा रहे दूध की गुणवत्ता की जांच की। निरीक्षण की कार्यवाही घंटाघर, गांधी चौक के पास की गई है। मौके पर दूध विक्रेता रवि यादव निवासी ग्राम हथनी,राजकुमार यादव निवासी ग्राम खेरुआ,नरोत्तम यादव निवासी ग्राम खेरूआ एवं आशू यादव से सेम्पल लिए!