दमोह: तहसील ग्राउंड में आयोजित बुंदेली मेला में एच.एस.आर.पी.नंबर प्लेट से संबंधित बनाई गई हेल्प डेस्क
Damoh, Damoh | Feb 27, 2024 दमोह में आयोजित बुंदेली मेला में एच.एस.आर.पी. प्लेट से संबंधित हेल्प डेस्क लगाई गई है,जहां लैपटॉप लेकर टीम मौजूद है। आमजन वहां पर जाकर भी ऑनलाइन प्रक्रिया करा सकते हैं। एचएसआरपी प्लेट नहीं होने पर चालानी कार्रवाई की जा रही है। गत दिवस 28 चालान किए गए हैं, जिसमें 20 हजार रूपये की राशि वसूल की गई है,यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।