गोरखपुर: रामगढ़ ताल स्थित बाबा गंभीर नाथ प्रेक्षा गृह में यूपी ट्रैवल मार्ट के छठे संस्करण का हुआ शुभारंभ
उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग और फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स आफ कमर्स एंड इंडस्ट्रीज के संयुक्त तत्वाधान में आज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षा गृह में यूपी ट्रैवल मार्ट के छठे संस्करण का भव्य उद्घाटन हुआ। यह पांच दिवसीय आयोजन 29 अप्रैल तक चलेगा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सलाहकार अवनीश अवस्थी ने दीप प्रज्वलित कर यूपी ट्रैवल मार्ट का शुभारंभ किया।