मंझनपुर: करारी में शांतिपूर्वक निकला दस मोहर्रम का ऐतिहासिक जुलूस, ड्रोन से हुई निगरानी
करारी, कौशाम्बी। करारी कस्बे में दस मोहर्रम का ऐतिहासिक बड़ा जुलूस प्रशासन की गाइडलाइन के अनुसार निर्धारित समय पर शांतिपूर्वक निकाला गया। जुलूस निर्धारित मार्गों से होते हुए कर्बला मैदान पहुंचा, जहां अलविदाई नौहों और मातम के साथ इसका समापन हुआ। जुलूस के दौरान प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा और सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए। शुक्रवार शाम 3 बजे का मामला!