बक्सर के सेंट्रल जेल के पास स्थित भगवान वामन घाट मैदान में शाहाबाद भोजपुरिया गौरव सम्मान समिति के 42वें खेल महोत्सव का शुभारंभ हुआ। मुख्य पार्षद कमरून निशा ने दीप प्रज्वलन और फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।पहले दिन फुटबॉल मैच और ओलंपियाड स्व. शिवनाथ सिंह मैराथन दौड़ का आयोजन हुआ। फुटबॉल मैच में बक्सर ने चौसा को 2-1 से हराया।