उपनिदेशक सिकरामराम चोयल महिला एवं बाल विकास विभाग भरतपुर ने रूपवास परियोजना के आंगनवाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उपनिदेशक चोयल ने आंगनबाड़ी केंद्र दौरदा 1 एवं बोकौली व घाटा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपनिदेशक चोयल ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर सभी रजिस्टर चेक किए। जिनमें सूचनाओं का पूर्ण रूप से संधारण किया गया था।