मिर्ज़ापुर: पड़री थाना क्षेत्र में आए आंधी-तूफान से जनजीवन अस्त-व्यस्त, मकान पर गिरे पेड़, बिजली सप्लाई बंद, कई गांव में भारी नुकसान
शुक्रवार की भौर लगभग 3:00 बजे आए आंधी तूफान ने पडरी थाना क्षेत्र के भोजपुर पहाड़ी गांव निवासी पप्पू तिवारी के मकान का टीन सेट उड़ गया गनीमत रहा कि परिवार के सदस्य तूफान से बचने के लिए बाहर निकल रहे थे तभी यह घटना हुई छोटकी पहाड़ी गांव में राम यश के मकान पर एक विशाल नीम का पेड़ गिर गया परिवार के लोग बाल बाल बच गए पहाड़ी गांव में आधादर्जन से अधिक पेड़ गिरे है