खरगोन जिले के महेश्वर थाना क्षेत्र के वार्ड 15 मल्हारगंज स्थित एक शासकीय स्कूल परिसर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।,शुक्रवार शाम लगभग 4 बजे स्थानीय लोगों ने स्कूल की बाउंड्री वॉल के अंदर एक व्यक्ति को मत अवस्था में देखा।