बालोद: कर्मा महोत्सव में दिखी एकता की ताकत: मेढ़की में भव्य कलश यात्रा, 10 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में
Balod, Balod | Apr 10, 2026 बालोद जिला मुख्यालय से लगे ग्राम मेढ़की में शुक्रवार को आयोजित द्वि-दिवसीय तहसील स्तरीय कर्मा महोत्सव, आदर्श सामूहिक विवाह एवं घर-वापसी अभियान की शुरुआत भव्य कलश शोभायात्रा के साथ हुई। साहू समाज द्वारा निकाली गई इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए, जिससे पूरे गांव में उत्साह और धार्मिक माहौल बना रहा।