प्रयागराज: भारतीय किसान यूनियन द्वारा थाना एयरपोर्ट पर किया गया धरना प्रदर्शन, एसीपी के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ
पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज के थाना एयरपोर्ट पर आज शुक्रवार को करीब 4:00 बजे के आसपास भारतीय किसान यूनियन के आवाहन पर धरना प्रदर्शन किया गया,जिसमें एयरपोर्ट थाने के पुलिस अधिकारियों द्वारा किसानों कार्यकर्ताओं के ऊपर अपराधिक जैसे मुकदमे दर्ज करने के विरोध में धरना प्रदर्शन किया गया,मौके पर पहुंचे एसीपी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त किया गया।