हाथरस: पारिवारिक ग्रह क्लेश में युवक ने जहरीली दवा का सेवन किया, हालत बिगड़ने पर परिजन युवक को अस्पताल लाए
जनपद हाथरस की हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के गांव लाडपुर मे एक युवक ने ग्रह क्लेश में जहरीली दवा का सेवन कर लिया। जहरीली दवा के सेवन करने से युवक गगन की हालत बिगड़ गई। परिजन बिगड़ी हालत मे युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड मे भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा युवक का उपचार किया गया। स्वास्थ्य गर्मियों ने युवक के बारे मे पुलिस को सूचना दी।