नसीराबाद: नसीराबाद में भीषण आग, दो मंजिला मकान जलकर खाक, मची अफरा-तफरी
रविवार को शाम 6:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार नसीराबाद में भीषण आग—दो मंजिला मकान जलकर खाक, मची अफरा-तफरी नसीराबाद से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां अज्ञात कारणों के चलते एक दो मंजिला मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि इसकी ऊंची-ऊंची लपटें दूर से ही दिखाई देने लगीं, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।