अमरकंटक जैन मंदिर परिसर में बुधवार की शाम 7:00 बजे मंदिर के पास लगे हुए दुकान में खेल रहे 7 वर्षीय मासूम पर आवारा कुत्ते ने हमला करते हुए उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया जिससे उसके सर में दो टांके लगे हैं वही कमर और पैर में भी कुत्ते के काटने से खरोच आई है। घायल को परिजन चिकित्सालय लेकर गए जहां उपचार कार्य किया जा रहा है।