सिवनी: पलारी पंचायत में पाइपलाइन से छेड़छाड़, क्षेत्र वासियों में आक्रोश,, निजी कॉलोनी के लिये बिना अनुमति काटकर जोड़ा कनेक्शन
Seoni, Seoni | Apr 14, 2026 सिवनी के पलारी गांव के पटेल मोहल्ले में पंचायत की पानी सप्लाई व्यवस्था में बड़ी लापरवाही सामने आई है। मंगलवार को बताया गया कि एक निजी कॉलोनी के नाइजर द्वारा बिना किसी लिखित अनुमति के पंचायत की लोहे की पाइपलाइन को कटवाकर अवैध रूप से कनेक्शन जोड़ लिया गया। इस पूरे मामले की शिकायत ग्राम पंचायत सचिव को लिखित रूप में दी जा चुकी है।