रविवार की शाम 7 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शामली के थाना आदर्श मंडी क्षेत्र के करनाल रोड़ स्थित एमएस फार्म में शादी के दौरान गाड़ी का शीशा तोड़कर सोने—चांदी के जेवर और करीब 50 हजार कैश चोरी की वारदात सामने आई है। घटना के संबंध में मुजफ्फरनगर जिले के गांव कुटबा निवासी रनवीर सिंह ने थाना आदर्श मंडी पर केस दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।