बिहटा के नेउरा थाना क्षेत्र के नेउरा में आपसी विवाद को लेकर दो पक्ष के बीच हुए मारपीट के दौरान एक महिला घायल हो गई। जिसे इलाज हेतु स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां घायल हुई महिला का इलाज चल रहा है। मारपीट का मामला सोमवार की देर शाम 7:58 के करीब की बताई जा रही है। घायल महिला की पहचान उषा देवी के रूप में की गई है।