बालाघाट: राजा भोज टिप्पणी विवाद ने पकड़ा तूल, पूर्व सांसद कंकर मुंजारे के समर्थन में लोधी समाज ने कोतवाली थाना का किया घेराव
राजा भोज पर कथित टिप्पणी को लेकर पूर्व सांसद कंकर मुंजारे के खिलाफ दर्ज एफआईआर के बाद जिले में विवाद गहराता जा रहा है। पवार समाज द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने बीएनएस की धारा 299 के तहत मामला दर्ज किया था। इसके विरोध में शुक्रवार को लोधी समाज और मुंजारे समर्थक सड़कों पर उतर आए। बड़ी संख्या में समर्थकों ने रैली निकालकर कोतवाली थाना पहुंचकर प्रदर्शन