शाजापुर: नौतपा की तपिश से झुलस रहे शाजापुर में मिली कुछ राहत, पारा 42.5 डिग्री पर, फिर भी लोग गर्मी से परेशान
शाजापुर जिले में पिछले दिनों की तुलना में तापमान कुछ कम जरूर रहा, लेकिन तेज धूप और गर्म हवाओं ने जनजीवन को प्रभावित किए रखा। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा नजर आया और लोग धूप से बचने के लिए छांव तलाशते दिखाई दिए। मौसम विशेषज्ञ सत्येंद्र धनोतिया शनिवार 4:00 बजे करीब बताया कि शाजापुर में अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,