कटनी ग्रामीण: लाटपहाड़ी के पास मवेशी से टकराई बाइक, युवक घायल, इलाज जारी
रीठी थाना क्षेत्र के लाट पहाड़ी के पास आज शुक्रवार की शाम करीब 5 बजे एक बाइक सवार युवक की बाइक के सामने मवेशी आ जाने के कारण बाइक सवार युवक गिरकर घायल हो गया घटना के बाद राहगीरों की मदद से उपचार के लिए रीठी समुदायिक स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया जहां पर युवक का इलाज किया जा रहा हैं जानकारी के अनुसार बाइक सवार युवक हरदुआ से रैपुरा जा रहा था तभी यह घटना हो गई