अरवल: मधुश्रवा मलमास मेला में गूंजी मगही की आवाज, अष्टम अनुसूची में शामिल करने की मांग तेज
Arwal, Arwal | Jun 13, 2026 मधुश्रवा मलमास मेला में शनिवार शाम आयोजित मगही चौपाल में भाषा, साहित्य और संस्कृति के संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत रामध्यान बाबू की वंदना और विश्वजीत अलबेला के गीत से हुई। सुधाकर राजेंद्र, सन्नी कश्यप और शैलेन्द्र कुमार शैल ने कविता एवं विचारों के माध्यम से मगही की समृद्ध विरासत को प्रस्तुत किया।