महसी: सेमरिया के पास गति अवरोधक पर अनियंत्रित हुई बाइक, महिला बीच सड़क पर गिरी और गंभीर रूप से घायल हुई
खैरीघाट थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव के पास चलती बाइक से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार पखरपुर क्षेत्र निवासी पुष्पा देवी अपने बेटे के साथ सेमरिया गांव रिश्तेदारी में जा रही थीं। रास्ते में गति अवरोधक पार करते समय बाइक अनियंत्रित हो गई, जिससे पीछे बैठी महिला सड़क पर गिर पड़ी।