शहपुरा: आंधी-तूफान में सांदीपनि विद्यालय की छत का टीन शेड उखड़ा, मैदान में गिरा, वीडियो वायरल
शहपुरा में तेज आंधी तूफान और बारिश चलते सांदीपनि विद्यालय के छत पर लगाया टीन का भारी शेड लोहे के एंगल के साथ उखड़ कर दूर मैदान में जा गिरा जिसके चलते क्षेत्र में हड़कंप मच गया गनीमत रही कि घटना के दौरान स्कूल की छुट्टियां चल रही थी नही तो बड़ा हादसा हो जाता जिसका वीडियो शनिवार शाम 4:00 बजे से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है ।