पालीगंज: दुर्गा स्थान के पास से बाइक चोरी, घटना सीसीटीवी में कैद, एक सप्ताह में आधा दर्जन बाइक चोरी
Paliganj, Patna | Sep 11, 2025 पालीगंज के दुर्गा स्थान के पास से एक बाइक को अज्ञात चोर ने चोरी कर ले गया। मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में घटनाक्रम कैद हो गई। मामला गुरुवार की दोपहर 2:51 के करीब के बताई जाती है। पिछले 1 सप्ताह के अंदर अब तक आधा दर्जन बाइक चोरी हुई है। बताया जाता है की चकिया गांव के तेज बहादुर सिंह की बाइक चोर चोरी कर ले गया।