नगर पंचायत सुबेहा में बकरीद का त्योहार हर्षोल्लास और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। गुरुवार की सुबह 7 बजे से ही ईदगाहों और मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने बकरीद की नमाज अदा कर देश में अमन-चैन, खुशहाली और भाईचारे की दुआ मांगी।