पूरनपुर: मंडी समिति में धान खरीद में हो रही देरी पर भाकियू नेता भड़के, अधिकारियों को दी चेतावनी
पूरनपुर मंडी समिति में धान खरीद क्रय केंद्रों पर चल रही अनियमितताओं और धीमी गति से हो रही खरीद को लेकर किसानों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। मंगलवार दोपहर लगभग एक बजे भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी गुट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह चढ़ूनी मंडी समिति पहुंचे। उन्होंने मौके पर मौजूद किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानी।