📰 ब्रेकिंग मुंबई
दिवा में 19 वर्षों से जारी गणेश महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में भव्य आयोजन
दिवा। मुंबई के दिवा स्थित मौसम टॉकीज क्षेत्र में पिछले 19 वर्षों से लगातार गणेश महोत्सव का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ किया जा रहा है। इस वर्ष भी गणपति बप्पा की आरती-पूजन, धार्मिक कार्यक्रम और भंडारे के आयोजन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय नजर आया।
विधि-विधान से गणपति बप्पा की आरती एवं पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के लिए भव्य भंडारा शुरू किया गया। आयोजन में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की बात आयोजकों द्वारा बताई गई। भक्तों ने श्रद्धा के साथ प्रसाद ग्रहण किया और गणपति बप्पा के दर्शन किए।
हजारों श्रद्धालुओं के बीच जिला संवाददाता ध्रुव लाल साहू का सम्मान
गणेश महोत्सव के इसी भव्य कार्यक्रम के दौरान Newz India 24 के जिला संवाददाता ध्रुव लाल साहू को भी सम्मानित किया गया। हजारों की संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं और गणेश भक्तो
Unnao, Unnao | Sep 25, 2026