बांसवाड़ा: सेनावासा महादेव मंदिर के पास श्वान का आतंक, राष्ट्रीय पक्षी मोर पर किया हमला, ग्रामीणों और समाजसेवियों ने बचाई जान
सेनावासा महादेव मंदिर के पास श्वान ने राष्ट्रीय पक्षी मोर पर जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद ग्रामीणों की सतर्कता और समाजसेवियों की त्वरित सजगता से मोर को सुरक्षित बचाने के बाद ग्रामीण और समाजसेवी हरिश कलाल निजी वाहन से उपचार के लिए शनिवार दोपहर 3 बजे पशु चिकित्सालय बांसवाड़ा में लेकर आए ।