सोमवार सुबह करीब 11 बजे शहर के सातरास्ता स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी को मानवता के उपासक, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक, महान शिक्षाविद और भारतीय जनसंघ के संस्थापक के रूप में याद किया।