कोल: शहर में प्रतिबंधित होने के बावजूद लोडर वाहनों में सवारियां लेकर घूम रहे चालक, हादसे की आशंका
Koil, Aligarh | Feb 17, 2025 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साफ आदेश हैं कि लोडर वाहनों में सवारियों को लाने ले जाने का कार्य नहीं किया जाएगा। उसके बावजूद चंद लालच के चक्कर में लोडर वाहन चालक लोगों की जिंदगी दांव पर लगाकर लोडर वाहनों में सवारियां भरते रहते हैं। रविवार रात्रि एक ट्रैक्टर चालक दो दर्जन से अधिक सवारियों को ट्रैक्टर में भरकर शहर की तरफ ला रहा था।