खुरई: शहरी थाना पुलिस ने दानखेड़ी रोड पर बाइक से 6 पेटी देशी शराब जब्त कर एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Khurai, Sagar | Aug 7, 2025 शहरी थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने गुरुवार दोपहर 3 बजे बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने गुरुवार सुबह दानखेड़ी रोड पर दबिश दी तो एक बाइक सवार युवक को बाइक पर 6 पेटी देशी शराब ले जाते पाया, पूछताछ में बताया कि वह बीना के शिवाजी वार्ड का निवासी शिवकुमार पंथी है, पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर 30 हजार की शराब और 40 हजार की बाइक जब्त कर ली