तमकुही राज: तमकुहीराज में केन यूनियन सेवरही की भूमि पर हुए अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन ने चलाया बुलडोजर, भूमि कराई कब्जामुक्त
तमकुहीराज में प्रशासन का बुलडोजर निकला तो नगर में खलबली मच गई। असल में तमकुहीराज के हाइवे चौराहे पर समउर मार्ग पर केन यूनियन सेवरही का भूमि स्थित है, जहां केन यूनियन का वर्षों पुराना भवन भी स्थित है जो काफी जर्जर हो चुके भवन व भूमि पर कुछ लोगों द्वारा अवैध अतिक्रमण करने का आरोप लगा केन यूनियन ने उक्त भूमि को खाली कराये जाने की प्रशासन से मांग किया था।