मोहखेड़: करेर और गवारा बस हादसे में मृतकों के परिजनों से सांसद ने की मुलाकात, हर संभव मदद का दिलाया भरोसा
आज दिन मंगलवार 14 अप्रैल 5 बजे मोहखेड़ के अंतर्गत ग्राम पंचायत करेर और गवारा पहुंचे सांसद विवेक बंटी साहू ने बीते दिनों सिमरिया बस हादसे में दिवंगत हुए लोगों के परिवारजनों से मुलाकात की और सांसद ने कहा हादसे में जिन परिवारों ने अपनों को खोया हैं उस पीड़ा को शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं और दुख जताते हुए कहा हर संभव मदद के लिए परिवारों के साथ खड़े हैं।