हरदोई: टड़ियावां थाने के एक गांव की 20 वर्षीय युवती को शादी के लिए जबरन युवती को उठा ले गए युवक, दो के खिलाफ केस दर्ज
Hardoi, Hardoi | May 12, 2024 22 अप्रैल को टड़ियावां थाने के एक गांव की 20 वर्षीय युवती अपनी छोटी बहन के साथ नाश्ता-पानी ले कर खेत पर जा रही थी। उसी बीच जनकापुर मजरा सिहौना निवासी अनुराग और रोहित वहां बोलेरो से पहुंचे और युवती को ज़बरदस्ती बोलेरो में उठा कर डाल लिया और भाग निकले। थाना इंचार्ज ने बताया कि मामले की जांच एसआई मुकुट सिंह यादव को सौंपी गई है।