कानपुर: जिला उर्सला अस्पताल में सुपरवाइजर ने पोछा लगने के दौरान डॉक्टर को रोका, डॉक्टर ने 1 मिनट में सुपरवाइजर को मारे कई थप्पड़
जिला उर्सला के डॉक्टर वीएस कटियार ने सुपरवाइजर को सिर्फ इस बात पर पीट दिया कि,उसने पोंछा लगने को दौरान उन्हें चलने से रोक दिया था। तभी वहां मौजूद सुपरवाइजर ने उन्हें रोका तो उन्होंने उस पर 1 मिनट के अंदर थप्पड़ों की बरसात का दी। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। गुरुवार 3:30 बजे से सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहा है