कानपुर: चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में दो छात्रों के बीच गुटों का खूनी संघर्ष, कई छात्रों के सिर फटे
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में शनिवार देर रात दो छात्र गुटों में जमकर संघर्ष हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में रविवार 4 बजे जमकर वायरल हो रहा है। देर रात दोनों छात्र गुटों के बीच हुए संघर्ष में कई छात्रों के सिर फटे हैं। इसके अलावा कई छात्र घायल भी हुए हैं। मारपीट की यह घटना एबीएम व पीएचडी के छात्रों के बीच हुआ है।