कानपुर: वैलेंटाइन डे पर शादीशुदा गर्लफ्रेंड से मिलने गए युवक का शव दबौली खारजा नहर के पास रेलवे ट्रैक में मिला
वैलेंटाइन डे पर शादीशुदा गर्लफ्रेंड से मिलने गए युवक का शव दबौली वेस्ट स्थित खारजा नहर के पास से गुजरी रेलवे ट्रैक के किनारे टुकड़ों में पड़ा मिला। परिजनों ने रविवार 1 बजे प्रेमिका के पति पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया। मृतक का मोबाइल और पर्स भी गायब मिला। गोविंद नगर इंस्पेक्टर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।