कांग्रेस पार्टी के आवाहन पर मनरेगा बचाओ महासंग्राम अभियान के तहत जनपद कौशाम्बी के मंझनपुर से सटे बिछौरा गांव में चौपाल का गुरुवार को लगभग 12 बजे आयोजन किया गया। चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों को भाजपा सरकार द्वारा मनरेगा योजना का नाम बदलने और इसे धीरे-धीरे समाप्त करने की कथित कोशिशों से अवगत कराया गया