जबलपुर: परशुराम जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर जबलपुर में धूम, भव्य शोभायात्रा से धर्ममय हुआ माहौल!
कल यानी 19 अप्रैल को भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव मनाया जाना है, लेकिन संस्कारधानी में जन्मोत्सव की पूर्व संध्या यानि आज 18 अप्रैल शनिवार शाम लगभग 5 बजे गजब का माहौल देखने को मिला, जहां संस्कारधानी में बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज और अन्य सभी समाज के लोगों ने एक भव्य शोभायात्रा निकाली, इस दौरान धार्मिक धुनों के साथ शौभायात्रा में