बिछिया: जांच के नाम पर चीफ इंजीनियर की 'खानापूर्ति', मीडिया के सवालों से बनाई दूरी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
जिले में लोक निर्माण विभाग (PWD) की सड़कों की बदहाली और निर्माण कार्यों में व्याप्त भ्रष्टाचार की पोल एक बार फिर खुल गई है। ताज़ा मामला विभाग के चीफ इंजीनियर आर.एल. वर्मा के दौरे का है, जो महज एक औपचारिकता नजर आया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर आज शनिवार की शाम 6 बजे वायरल हो रहा है।चीफ इंजीनियर लैब टीम के साथ सड़क का सैंपल लेने पहुंचे, लेकिन मीडिया के तीखे सवा