अचानक से बाइक अनियंत्रित होकर फिसलने से एक बाइक चालक युवक घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार मुंगावली के माहाराणा प्रताप कालोनी निवासी शिशुपाल पुत्र रामदयाल रजक उम्र 32 वर्ष बुधवार को सुबह 11 बजे चंदेरी से अपने घर जा रहा था। इसी दौरान साजन महूं के पास उसकी बाइक अचानक से अनियंत्रित होकर फिसल गई। जिससे वह घायल हो गया। युवक के सिर में चोटें आईं हैं।