खरगोन। जिले में अलग-अलग दर्दनाक घटनाओं में तीन लोगों की मौत से सनसनी फैल गई। भीकनगांव थाना क्षेत्र के भोजाखेड़ा निवासी 3 वर्षीय मासूम समृद्ध की जहरीले जीव के काटने से मौत हो गई। परिजन उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उपचार शुरू होने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया।